शिवपुरी. मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में शिवपुरी जिले के रहने वाला एक युवक जोकि अति गंभीर बीमारी से पीड़ित है आज जनसुनवाई में पहुंचा यहां एक आवेदन के माध्यम से उसने बताया कि वह एक गंभीर बीमारी से पीड़ित है और उसकी आर्थिक स्थिति भी सही नहीं है इसलिए उसका बीपीएल कार्ड बनाया जाए युवक ने बताया कि इससे पहले भी वह दो बार जनसुनवाई में आवेदन दे चुका है लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई है इसलिए इस बार उसकी सुनवाई की जाए और उसका राशन कार्ड बनवाया युवक ने बताया कि शासन ने भी एक आदेश जारी किया है जिसमें संक्रमित बीमारी और एड्स की बीमारी वाले लोगों को उनकी सुरक्षा के अनुसार राशन कार्ड बनाने की बात कही है और यह राशन कार्ड जिला स्तर पर अगर वह जिले का रहने वाला हो या फिर ग्रामीण स्तर पर ग्राम पंचायत द्वारा बनाया जाएगा युवक ने राशन कार्ड बनाए जाने की मांग अधिकारियों से कीl
एड्स पीड़ित पहुंचा जनसुनवाई में कहां बीपीएल राशन कार्ड बनवा दो / Shivpuri News




