बैराड़। बैराड़ थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम झलवासा में रहने वाले उपेंद्र वर्मा पुत्र रघुवीर वर्मा उम्र 29 वर्ष अपने बेटे का इलाज कराने के लिए बैराड़ गए थे तभी उनके घर में अचानक आग लग गई। उपेंद्र वर्मा ने बताया कि वह जब अपने बेटे का इलाज करा रहा था तभी उसके छोटे भाई का फोन आया कि तुम्हारे घर में आग लग गई।
मौके पर जाकर देखा तो घर के कमरे में रखा खाने पीने का समान,कपडे टीवी गैस मोबाइल और पहनने के कपड़ों में रखे 10 हजार का समान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि घर वालो के साथ साथ ग्रामीणों ने पानी डालकर इस आग पर काबू किया था। इस आगजनी की घटना में लगभग 1 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।






Be First to Comment