शिवपुरी। आवश्यक रखरखाव का कार्य किए जाने हेतु 33 के.व्ही.नोहरीकलां एवं रोनाखेड़ी फीडर तथा 33 के.व्ही.रातौर फीडर पर 06 अप्रैल को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। उक्त 33 के.व्ही.नोहरीकलां एवं रोनाखेड़ी फीडर के बंद रहने पर कल प्रातः 09 बजे से शाम 06 बजे तक 33/11 के.व्ही.उपकेन्द्र नोहरीकलां एवं रोनाखेडी से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार 33 के.व्ही.रातौर फीडर पर के बंद रहने से कल प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक 33/11 के.व्ही.रातौर एवं लालगढ़ से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
आवश्यक रख—रखाव के कारण कल यहां बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News




