बीमार पत्नी, पति के साथ साइकल से पहुंची जनसुनवाई में बोली इलाज की कर दो व्यवस्था दिलवा दो इलेक्ट्रिक साइकिल / Shivpuri News

शिवपुरी। मंगलवार को आयोजित हुई जनसुनवाई में मंजू गोयल पत्नी रमाकांत गोयल निवासी लाल कोठी के पास फिजिकल शिवपुरी अपने पति के साथ साइकिल पर बैठकर पहुंची आवेदन के माध्यम से मंजू ने बताया कि वह दोनों पैरों से विकलांग है तथा उसकी हाथ का साइज भी बढ़ गया है विकलांग होने के कारण उसे आने जाने व अन्य कार्यों के लिए काफी परेशान होना पड़ता है इसलिए उसे एक इलेक्ट्रिक साइकिल दिला दी जाए जिससे उसे परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा साथ ही उसकी आज का साइज भी बढ़ गया है और उसका इलाज होना है लेकिन पारिवारिक स्थिति ठीक ना होने के कारण वह इलाज करने में सक्षम नहीं है इसलिए उसकी आर्थिक मदद भी की जाए।