शिवपुरी। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में में पठान सिंह पुत्र बद्री शाक्य निवासी जसराजपुर शिवपुरी ने बताया कि 22 जून 2013 को कमला गंज घोसीपुरा शिवपुरी में बिजली के तार टूट जाने से उसके चाचा दौजा की मौत हो गई थी मौत के बाद एकमात्र में ही उनका बारिश हूं क्योंकि चाचा की कोई शादी नहीं हुई थी वहीं प्रशासन द्वारा मिलने वाली सहायता राशि आज दिनांक तक नहीं मिली है इसलिए सहायता राशि दिलवाई जाए। मामले को लेकर 9 साल में हजारों आवेदन दे चुका हूं लेकिन अभी तक सहायता राशि नहीं मिली है।
चाचा की करंट लगने से हुई मौत, 9 साल से भटक रहा भतीजा, नहीं मिल पाई आर्थिक सहायता / Shivpuri News




