Press "Enter" to skip to content

खुले स्कूल, गुरूनानक इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत / Shivpuri News

शिवपुरी। ​शिक्षा का नया सत्र 2022—23 शुरू हो गया है और स्कूलों में विद्यार्थियों का आना शुरू हो गया है। लंबे अरसे बाद स्कूल जाने की खुशी बच्चों में साफ देखी जा सकती है। सुबह जल्दी-जल्दी झटपट बस्ता लादा और स्कूल की ओर चल दिए। लंबे अरसे बाद जब बच्चे स्कूल के गेट पर जैसे ही अपने दोस्तों को देखा उनके चेहरे खिल गए। खुलकर बातें की और एक दूसरे का हालचाल जाना।

गुरूनानक इंटरनेशनल स्कूल में सुबह-सुबह बच्चे हंसते-खिलखिलाते हुए स्कूल पहुंचे। स्कूल के संचालक महिपाल अरोरा व स्टाफ ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं देने के साथ ही सचेत रहने की नसीहत भी दी।

विद्यालयों की कक्षाएं शुरू होने पर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान स्कूल का परिसर गुलजार रहा। पहले दिन बच्चे जब स्कूल के गेट पर पहुंच रहे थे तो स्कूल के संचालक महिपाल अरोरा व स्टाफ हाथों में थाल लिए हुए थे जो फूलों से भरा हुआ था जहां पर सभी शिक्षक उनको तिलक लगाकर व पुष्प थमाकर या उन पर बरसाकर उनका स्वागत कर रहे थे। बच्चों ने भी स्कूल में जाकर खूब इंजाय किया और पढ़ाई के साथ—साथ विभिन्न मनोरंजक गतिविधयों में भाग लिया। इस दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही थी और वह स्कूल आकर काफी खुश थे।

मध्यप्रदेश के टॉप रेटेड स्कूलों में गिना जाने वाला गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल में उच्च शिक्षा के साथ—साथ बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास के लिए अनेक प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है। स्कूल कैंपस को इंटरनेशल स्कूलों की तरह बनाया गया है यहां फिजीकल से लेकर डिजीटल तक सारी फैसलिटी मौजूद है। स्कूल कैंपस सीसीटीवी कैमरो से लैस है। इस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के विकास के लिए हर तरह का ध्यान रखा जाता है। बच्चों की शिक्षा के लिए हाई क्वा​लीफाई स्टाफ है साथ ही हर तरह के इंडोर व आउट डोर गैम, कल्चर एक्टिविटी के साथ—साथ बच्चों के लिए अत्याधुनिक लैब सहित अन्य सुविधाएं स्कूल में मौजूद है।

स्कूल के संचालक महिपाल अरोरा ने इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों के पढ़ने के लिए स्मार्ट क्लास जो कि वाईफाई सहित सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से सुज्जित है। स्कूल में ग्लर्स और बॉयस हॉ​स्टल सुविधा, सभागार/मीडिया कक्ष, कैफेटेरिया/कैंटीन, पुस्तकालय / वाचनालय, खेल का मैदान,
चिकित्सा कक्ष, डे केयर, भोजन, परिवहन, स्विमिंग पूल, केयर टेकर सहित लिफ्ट की सुविधा है।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!