शिवपुरी। शिवपुरी की जेल में एक और कैदी की मौत हो गई है। पुलिस ने उक्त आरोपित को छुरी रखने के मामले में गिरफ्तार किया था यहां से न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया लेकिन उसकी मौत हो गई।
मगरौनी चौकी पुलिस द्वारा अवैध छुरी के साथ पकड़े गए युवक की साेमवार काे जेल में हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मगरौनी चौकी पुलिस ने दामोदर (58) पुत्र अमरसिंह कुशवाह निवासी निजामपुर को रविवार को छुरी के साथ पकड़ा गया था।
रविवार को ही न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया था। सोमवार की सुबह 11 बजे दामोदर कुशवाह की हालत बिगड़ गई। आनन फानन में इलाज कराने के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दामोदर के खिलाफ आबकारी, जुआ एक्ट, मारपीट व एससीएसटी सहित छह केस दर्ज हैं।
विवादों में रही है जेल
शिवपुरी जेल आए दिन कोई न कोई विवाद में आ जाती है। बात चाहे जेल में कैदियों की मारपीट की हो या फिर मौत की हो लेकिन हर बार जेल प्रबंधन किसी न किसी तरह से कार्रवाई से खुद को बचा लेता है। कई कैदियों ने जेल से निकलने के बाद जेल पर खराब प्रबंधन तक के आरोप लगाए लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। दिखने—दिखाने के लिए अधिकारी जेल का मौका—मुआयना करते हैं और निर्देश देकर वापस आ जाते हैं।






Be First to Comment