Press "Enter" to skip to content

घर की परेशानी हटाने आया बनकर हमदर्द, सोने चांदी के आभूषणों को लेकर भागा / Shivpuri News

शिवपुरी जिले के बदरवास थाना अंतर्गत नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 में रहने वाली एक महिला व उसकी बेटी ठगी का शिकार हो गई। ठग मां-बेटी को गुमराह कर उनके सोने चांदी के आभूषणों को ले गया जिसकी शिकायत बदरवास थाने में दर्ज कराई गई है।

ठगी का शिकार हुई शिवानी पुत्री हरिराम प्रजापति ने बताया कि दोपहर के समय जब उसके पिता हरिराम प्रजापति घर पर नहीं थे वह और उसकी मां राजेश्वरी घर पर अकेली थी तभी एक अज्ञात युवक घर पर आया और कहने लगा कि में हरिराम को जानता है। इसके बाद युवक घर के अंदर घुस आया और मां राजेश्वरी से कहने लगा कि मैं तुम्हारे पति को अच्छी तरह से जानता है तुम बहुत परेशान चल रहे हो में शिवपुरी के साडा कॉलोनी का रहने वाला है उसके पिता का नाम जगदीश महाराज है।

शिवानी ने बताया इतनी बात करने के बाद हमें उस पर विश्वास हो गया युवक ने कहा कि में तुम्हारी परेशानियों को दूर कर दूंगा घर में रखी हुई रकम को ले आओ। उसकी पूजा अर्चना करने के बाद उसे मैं मंत्रों से पढ़ देता हूं। जिसके बाद तुम्हारे घर की परेशानियां दूर हो जाएंगे। इतना कहने पर मां राजेश्वरी घर में रखी हुई मंगलसूत्र कानों के बाले सहित अन्य सोने चांदी के सामान को लेकर युवक के हवाले कर दिया। युवक ने उक्त सोने चांदी के आभूषणों को एक काले कपड़े में बांधकर पूजा का ढोंग शुरू कर दिया। पूजा की समाप्ति के बाद युवक ने कहा कि अगले दिन इसे खोल कर देखना तुम्हारे घर में शांति मिलेगी। इतना कहकर युवक वहां से चला गया। मजदूरी करके राजेश्वरी का पति हरिराम प्रजापति जब वापस घर आया तो पत्नी राजेश्वरी ने उसे खुश होकर सारी बात बताई। हरीराम ने जब बंधी हुई पोटली को खोल कर देखा तो उसमें कुछ नहीं था। हरिराम समझ गया कि उसके यहां ठगी की गई है जिसकी शिकायत हरिराम ने पुलिस में दर्ज कराई है वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!