मांझी समाज 6 अप्रैल को मनाएगा धूमधाम से निषादराज जयंती / Shivpuri News

शिवपुरी। आगामी 6 अप्रैल को शिवपुरी मांझी बाथम समुदाय द्वारा महाराज निषादराज गुह जयंती का आयोजन धूमधाम से किया जायेगा यह कार्यक्रम शाम 5 बजे आयोजित किया जायेगा
कार्यक्रम के बारे मैं विस्तृत जानकारी देते हुए युवा समाजसेवी हनी बाथम ने बताया की इस आयोजन मैं जिले भर के समाज बंधु उपस्थित रहेंगे एवं महाराज निषादराज के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया जायेगा। हनी बाथम ने बताया कि इस आयोजन आयोजन मैं मांझी समाज के आगामी कार्यक्रमो की रुपरेखा भी बनायी जाएगी