Press "Enter" to skip to content

पाक्सो एक्ट में फरार आरोपित चन्दर वंशकार 25 अप्रैल तक न्यायालय में उपस्थिति दे / Shivpuri News

शिवपुरी। सत्र न्यायाधीश पिछोर आरएस भगवती द्वारा जारी उदघोषणा अंतर्गत थाना खनियांधाना के अप.क्र. 94/2021 धारा 376डी, 363, 366ए, 344 भादवि एवं 5/6 पाक्सो एक्ट में फरार अभियुक्त चन्दर उर्फ चन्द्रभान वंशकार न्यायालय पिछोर में 25 अप्रैल तक अपनी उपस्थिति दें।

उक्त ग्राम हसर्रा थाना बामौरकलां निवासी चन्दर उर्फ चन्द्रभान पुत्र नारायण वंशकार घटना तिथि से फरार है तथा संबंधित की फरारी की कार्यवाही एएसजे न्यायालय पिछोर से की गई है। जिसमें न्यायालय द्वारा संबंधित को फरार घोषित कर धारा 82 जाफौ. के तहत उद्धघोषणा पत्र जारी किया गया है। जारी उदघोषणा के तहत अभियुक्त चंदर उर्फ चन्द्रभान वंशकार न्यायालय के समक्ष उक्त परिवाद का उत्तर देने के लिए 25 अप्रैल तक हाजिर हो।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!