शिवपुरी। आज भाजपा का स्थापना दिवस व अंबेडकर जयंती को लेकर बैठक का आयोजन किया गया! यह बैठक होटल युवराज में दोपहर 1 बजे आयोजित की गई! जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि जिला अध्यक्ष राजू बाथम के निर्देशानुसार 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक सेवा सप्ताह और 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस, बूथ स्तर पर तथा 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के बूथ स्तरीय कार्यक्रमों की पूर्व तैयारी के लिए बैठक आयोजित की गई!
जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने बताया हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है एक निशान एक विधान के लिए पार्टी प्रति संकल्पित है जिले के सभी पदाधिकारी एवं सभी मंडल अध्यक्षों को बताया कि हमें जिले में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमाओं को चिन्हित कर कार्यक्रम आयोजित करना है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब वह जिलाध्यक्ष बने तो उन्होंने प्रण लिया था कि वह पार्टी के लिए 18 घंटे काम करेंगे और लगातार वह 18 घंटे से भी अधिक समय तक काम कर रहे हैं। हम भाजपा के कार्यकर्ता है। पार्टी द्धारा हमें जो कार्य दिया जाता है उसे जिम्मेदारी के साथ समय पर पूर्ण करें।
राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त नरेंद्र बिरथरे ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर उत्साह उल्लास के साथ भाजपा कार्यकर्ता मनाएंगे। बिरथरे ने कहा कि श्रद्धेय कुशाभाउ ठाकरे जी की स्मृति में शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। इसी के तहत अनेक कार्यक्रम आयोजित की जा रहे हैं जिसमें समर्पण निधि भी कार्यक्रम है। उन्होंने मौजूद कार्यकर्ताओं से कहा कि समर्पण निधि लोगों से पैसा इकट्ठा करना नहीं है बल्कि उसके साथ जुड़ना है और भाजपा सरकार द्धारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ दिलाना है। बिरथरे ने कहा कि 6 से 14 अप्रैल तक पार्टी के लगातार कार्यक्रम है। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को पार्टी का विस्तार नीचे तक करना है।
जिला महामंत्री सोनू बिरथरे ने कहा कि 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस बूथ स्तर तक मनाना है। कार्यकर्ता सुबह उठकर अपने घर की छत पर परिवारजनों, मित्रों के साथ भाजपा का ध्वज फहराएंगे और उसका फोटो खींचकर सोशल साइड पर शेयर करेंगे। अगर संभव हो सके तो अपने आस—पड़ोस में भी भाजपा का ध्वज फहराएं और भाजपा सरकार की लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दें।
जिला महामंत्री गगन खटीक ने बताया कि हर घर को भाजपा का घर बनाएंगे केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से हर घर को जोड़ते हुए हर घर में भाजपा का ध्वज लगाएंगे। जिला एवं मंडल मुख्यालयों के अलावा मतदान केंद्र स्तर पर भी भाजपा का स्थापना मनाया जाएगा! जिसको जो जिम्मेदारी मिली है उसे पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाए। पूर्व विधायक महेंद्र यदव ने कहा कि पद लेने से कुछ नहीं होता बल्कि जो पद मिला है उसका दायित्व हम निभाएं और पार्टी के निर्देशों का पालन करें। समर्पण निधि कार्यक्रम के तहत आप जनता से मिलोंगे और उनसे आपका सीधा संपर्क होंगा। मंच का संचालन महामंत्री पृथ्वीराज जादौन ने किया व आभार वरिष्ठ उपाध्यक्ष नबावसिंह कुशवाह द्धारा प्रकट किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा, संदीप माहेश्वरी, हरवीर रघुवंशी, आकाश शर्मा, शिवपुरी नगर अध्यक्ष विपुल जैमिनी, पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष केपी परमार, उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, दिलीप मुदगल, ओमी जैन, मंत्री मनीष अग्रवाल, कैलाश कुशवाह, नरोत्तम रावत, नप. नरवर अध्यक्ष पदमा माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष सक्षम जैन, कार्यालय मंत्री अमित भार्गव, सह कार्यालय मनोज शर्मा, मंत्री सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र राठौर, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा शिवहरे, नीलम बघेल, आकाश राठौर पुरानी शिवपुरी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
स्थापना दिवस पर ये होंगे आयोजन
6 अप्रैल को सुबह 10 बजे मान. प्रधानमंत्री जी का संबोधन सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता जिला एवं मंडल पर सुबह 9 बजे एकत्रित होंगे। सुबह 9 बजे पार्टी का झंडा फहराया जाएगा। झंडा फहराने के बाद देशभक्ति गीत व नारे लगाते हुए शोभायात्रा निकलेगी।






Be First to Comment