Press "Enter" to skip to content

लक्ष्मी खत्री को ससुरालजनी कर रहे प्रताड़ित कर रहे दहेज की मांग, शादी डॉट कॉम के जरिए हुई थी शादी / Shivpuri News

शिवपुरी. खबर शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत श्री राम स्टील संतुष्टि के पीछे से आ रही है. यहाँ हम आपको बता दें कि लक्ष्मी खत्री ने अपने ससुरालजनी पर आरोप लगाया है कि वह दहेज की मांग करते हैं एवं उसको प्रताड़ित करते हैं.

जानकारी के अनुसार लक्ष्मी खत्री पुत्री धर्म सिंह राजपूत निवासी श्री राम स्टील के पास संतुष्टि कॉलोनी निवासी ने बताया कि उसके ससुरालजनी उसको प्रताड़ित करते हैं एवं उसके साथ आए दिन मारपीट करते हैं एवं दहेज की मांग करते है.

आपको बता दें कि 6 साल पूर्व छत्तीसगढ़ निवासी लक्ष्मी राजपूत की शादी शिवपुरी निवासी भूपेंद्र खत्री पुत्र तिलक राज खत्री के साथ परिवार माता पिता ने हैसियत के अनुसार शादी की थी कुछ समय तक तो ठीक चला और दो बेटियां भी हुई जिनके नाम प्रियंसी उम्र 5 साल पिबू उम्र 3 साल है. महिला ने बताया कि उसका पति एवं सास कृष्णा खत्री एवं नंद रेखा पंजाबी के द्वारा आए दिन शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है एवं मुझे खाना पीना भी ढंग से नहीं देते हैं एवं बीमार हो जाने पर भी मेरा इलाज नहीं कराते हैं और दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं बोलते हैं कि शादी में कुछ नहीं दिया जिसके चलते महिला आज कोतवाली पहुंची जहां उसने न्याय की गुहार लगाई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!