Press "Enter" to skip to content

अविस्मरणीय ऐतिहासिक रहा जानकी सेना संगठन का 414 वां सुंदरकांड / Shivpuri News

सुंदरकांड आयोजककर्ता सोनी परिवार ने जानकी सेना के 200 सदस्यों को बांटे चांदी के राम दरबार

अंकिता सोनी को दिया भोपाल शहर महिला अध्यक्ष पद का दायित्व

शिवपुरी। विगत 7 वर्षों से सुंदरकांड के माध्यम से समाज में धर्म जागरण और चेतन्यता का कार्य कर रहे जानकी सेना संगठन का 414 वां सुंदरकांड भव्यता पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। यह सुंदरकांड तारकेश्वरी निवासी गिरजा सुरेंद्र सोनी के यहां पर आयोजित किया गया था जिसमें उपस्थित 200 सदस्यों को सुंदरकांड के उपरांत चांदी के राम दरबार भेंट किए गए। साथ ही इस भव्य मौके पर भोपाल की महिला अध्यक्ष का दायित्व भी अंकिता सोनी को सौंपा गया है। जानकी सेना संगठन के संरक्षक बृजेश सिंह तोमर एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत के द्वारा अंकिता सोनी को नियुक्ति पत्र देते हुए पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें कर्तव्य की शपथ दिलाई, वही महिला इकाई की जिला अध्यक्ष रंजना पचौरी एवं साधना गुप्ता के द्वारा अंकिता सोनी को माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर सभी के सामने नवनियुक्त भोपाल महिला इकाई अध्यक्ष अंकिता सोनी ने संकल्प लिया है की आगामी माह से अविराम बेला में संगठन के आयोजन भोपाल शहर में गतियमान होंगे। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि वह दिन-रात परिश्रम कर संगठन को प्रगति के पथ पर अग्रसर कराती रहूंगी। आपको बता दें कि संगठन लगातार अपनी विस्तार बैठकों के माध्यम से विस्तार करने में लगा हुआ है ऐसे में मध्य प्रदेश के अलावा 8 राज्य 27 जिले और तीन अन्य देशों में भी यह संगठन संचालित है जहां पर प्रति शनिवार को सुंदरकांड का पाठ किया जाता है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!