शिवपुरी। खबर कमलागंज क्षेत्र के सोजीराम के बाडे से आ रही है। यहां रहने वाले लोगों ने सरकारी नालियों को बंद कर दिया है। स्थानीय रहवासियों ने बताया कि सरकारी नालियां चौक हो गई है। यहां कोई भी नपा का सफाईकर्मी सफाई के लिए नहीं आता। कॉलोनी में गंदगी पड़ी रहती है। रहवासी भी कहां तक साफ—सफाई करें। नालियां चौक होने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन से लेकर सीएमओ तक को की लेकिन समस्या का हल कोई नहीं निकला। नालियां चौक होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर फैलता है और यही गंदा पानी घरों में भर रहा है। वहीं इस गंदे पानी का निकास भी नहीं हो रहा है जिस कारण जमाव की स्थिति बन गई है। यहां की सड़क को देखकर यह नहीं लगता कि सड़क पर पानी है या पानी पर सड़क। हर जगह तालाब जैसी स्थिति निर्मित हो गई है। बदबू के कारण यहां के रहवासियों का रहना दूष्वार हो गया है। अब लोगों ने अपने हाथों से ही नालियों को बंद करना शुरू कर दिया है।

नपा की लापरवाही : कमलागंज की नालियां हुई चौक, घरों व सड़कों पर भर रहा गंदा पानी, रहवासी बोले नहीं आते सफाईकर्मी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>





Be First to Comment