शिवपुरी। शहर के फिजीकल क्षेत्र में स्थित फिजीकल ग्राउंड में असामाजिक तत्वों द्धारा आग लगा दी गई। यह आग इतनी भड़की कि ग्राउंड में लगे सैकड़ों पेड़ों को नुकसान हो गयाँ बता दें कि मध्यप्रदेश का एक मात्र शासकीय फिजीकल कॉलेज होने के बावजूद भी यहां का स्टाफ सुस्त पड़ा हुआ है। ग्राउंड व कॉलेज की जमीन पर लोगों द्धारा अतिक्रमण कर व्यवसायिक गतिविधियां आयोजित की जा रही है। अगर बात करें रख रखाव कि तो यहां स्टाप की ओर से कोई जिम्मेदार नहीं है ताज्जुब कि बात यह है कि 50 से 60 मीटर कि आग का धुंआ भी किसी कर्मचारी को दिखाई नहीं दिया।
फिजीकल कॉलेज के ग्राउंड में भड़की आग, सैकड़ों पेड़ों को पहुंचा नुकसान / Shivpuri News




