Press "Enter" to skip to content

ब्रेकिंग : थीम रोड पर हादसा- दो बाइक टकराई, सवार गंभीर घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत थीम रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भिडंत हो गई। हादसे में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से एक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया व दूसरे को प्रायवेट अस्पताल एमएम में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार गोविंद मोबाइल वालों का भांजा जीतू कुशवाह अपनी बाइक से ग्वालियर वायपास पर सामान लेने गया था। यहां से सामान लेकर वापस आ रहा था तभी लक्ष्मी निवास के पास गुड्डू त्रिवेदी निवासी मोहनी सागर कॉलोनी अपनी बाइक से आ रहे थे। गुड्डू ने बाइक रॉग साइड में अचानक मोड दी जिससे जीतू की बाइक से सामने की भिडंत हो गई। भिडंत इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सवार गंभीर घायल हो गए। मौके से निकल रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी व घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां गुड्डू त्रिवेदी को परिजन इलाज के लिए प्रायवेट अस्पताल एमएम में ले गए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!