Press "Enter" to skip to content

बाइक ठीक कराना पड़ा महंगा, चोर चुरा ले गए 21 हजार रूपए से भरा थैला / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर कोतवाली थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां एक चोर ने एक युवक का 21 हजार रूपयों से भरा बैग चुरा लिया। मामले को लेकर युवक ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

फरियादी संजय कुमार सक्सैना पुत्र मुरारीलाल सक्ना 53 वर्ष निवासी इंद्रा कॉलोनी ने बताया कि वह प्रायवेट शिक्षक का कार्य कर अपना व अपने परिवार का भरण पोष्ज्ञण करता है। 2 अप्रैल को दोपहर 1 बजे वह अपनी बाइक पांडे आटो पार्टस गुरूद्धारा रोड पर सही करा रहा था और अपना थैला दुकानदार की बैंच पर रख दिया। गाड़ी ठीक करनाने के बाद जेब से रूपए देने लगा इतने में कोई अज्ञात व्यक्ति भथैले को लेकर चला गया। थैले में 21 हजार रूपए नकद व पोस्ट आफिस की किताब और आफिस की चाबी रखी हुई थी। अपने उक्त व्यक्ति को हर जगह तलाश किया लेकिन वह नहीं मिला। युवक ने पुलिस से कहा कि वह गुरूद्धारे चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखें तो उसके बैग व चुराने वाले का पता चल सकता है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!