भौंती। भौती के ग्राम हीरापुर मे अज्ञात कारणों के चलते खड़ी फसल में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ। जानकारी के अनुशार खेत मालिक ने बताया गया कि वह दूसरे खेत पर गेंहू काट रहा था तभी मेरे गेंहू के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई है तभी किसान को पता चला की उनके गेंहू के खेत में आग लग गई है तो पड़ोसी ने तुरंत सभी को फोन लगा दिया और कहा की आप सभी जल्दी आजाओ तभी जानकारी मिलते ही तुरंत खेत मालिक बहा पर पहुंचा लेकिन फ़सल बहुत जल चुकी थी और फिर फायर ब्रिगेड को फोन लगाया गया लेकिन समय पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची और फिर भी गांव बालो के साथ मिलकर आग पर काबू किया तत्पश्चात फायर ब्रिगेड आई और आग को बुझाने लग गई, जिसके बाद डायल 100 भी मौके पर पहुंची, हीरापुर ग्राम के सरपंच ने नुकसान का पंचनामा बना किया।
हीरापुर में अज्ञात कारणों के चलते खड़ी फसल में लगी आग, लाखों का नुकसान / Shivpuri News




