शिवपुरी। खबर शिवपुरी की करौदी कॉलोनी से आ रही है। यहां बड़े भाई का छोटे भाई से झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद छोटे भाई ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली तो वहीं भाभी ने नींद की गोली खाकर जान देने की कोशिश की। फिलहाल महिला व युवक को अस्पताल लाया जहां से युवक की गंभीर हालत देखते हुए उसे ग्वालियर रैफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार करौदी कॉलोनी में रहने वाले बड़े भाई अशोक जाटव व छोटे भाई राजकुमार जाटव में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद राजकुमार अपने कमरे में चला गया और फांसी का फंदा बनाकर उस पर लटक गया तभी परिजनों की उस पर नजर पड़ गई तो उसे फंदे से उतारा गया वहीं अशोक की भाभी ने भी नींद की गोलियां खा ली जिससे वह बेहोश होकर बेसुध हो गई। परिजन दोनों को गंभीर हालत के चलते अस्पताल लेकर आए यहां युवक को ग्वालियर रैफर कर दिया गया वहीं महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है। झगड़ा किस वजह से हुआ इसका पता नहीं चल सका।






Be First to Comment