शिवपुरी। जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम चिलावत में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की टांग पर पत्थर पटककर तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार रामेश्वर कुशवाह और शिशुपाल कुशवाह बीते रोज साथ में बैठकर शराब पी रहे थे तभी रामेश्वर ने शिशुपाल को गाली दी जिस पर शिशुपाल को गुस्सा आया और रामेश्वर के पैर पर पत्थर पटक दिया जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पूरे मामले को लेकर रामेश्वर के बड़े भाई नारायण का कहना है कि शिशुपाल पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है क्योंकि रामेश्वर ने अत्यधिक शराब पी रखी थी और वह होश में नहीं था।
दोस्त ने दी गाली तो पत्थर से तोड़ा पैर / Shivpuri News




