Press "Enter" to skip to content

गर्मी में प्यासे कंठों की प्यास बुझाने भाविप ने शुरू की माधव चौक पर प्याउ / Shivpuri News

शिवपुरी। बाजार आने वाले शहर के नागरिक, ग्रामीण और आमजन के लिए जनहित में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी द्धारा एक बार पुनः निःशुल्क जलसेवा के रूप शीतल जल प्याऊ की स्थापना शहर के मध्य माधवचौक पर की गई। जहां संस्था अध्यक्ष संजीव जैन और इस प्याऊ शुभारम्भ के मुख्य अतिथि परिषद के वरिष्ठ सदस्य मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त प्रहलाद भारती ने संयुक्त रूप से किया। प्रहलाद भारती ने कहा गर्मियों में पानी पिलाना पुण्य का कार्य है। समाज सेवी संस्थाओं को इस तरह के सेवा भावी कार्य करते रहना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक संतोष गोयल ने बताया कि भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी द्वारा ग्रीष्म कालीन समय में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शीतल जल प्याऊ माधव चौक पर लगाई गई है।

वही मध्य भारत प्रांत अध्यक्ष युगल गर्ग ने बताया आज समय की मांग भी है और सेवा भावी संस्थाओ का यह अनुकरणीय कार्य सदैव प्रेरणादायी प्रदान करने वाला है इससे एक ओर जहां आमजन को पीने का ठंडा शीतल जल मिलेगा तो वही आमजन को बाजार में पीने के पानी के लिए परेशान नही होना पड़ेगा। कार्यक्रम उपरांत सभी को मिठाई वितरण की गई। शाखा सचिव गणेश धाकड़, शाखा कोषाध्यक्ष सुकेश मित्तल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर परिषद के वरिष्ठ सदस्य स्नेहलता शर्मा डॉ राजेंद्र गुप्ता, वीरेन्द्र शर्मा, डॉ. रीता गुप्ता, राजेश सिंघल, विजय जैन, गोपाल अग्रवाल, अरविंद गोयल, हेमंत ओझा, अशोक अग्रवाल, उमेश मित्तल, तरुण अग्रवाल, संदीप वशिष्ठ, रीतेश जैन रोमी, डॉ. व्हीसी गोयल, डॉ. मानबहादुर राजपूत, नवीन मलिक, हरिशरण गुप्ता, महेन्द्र मित्तल, विपिन जैन, पुनीत भांडावत, सुरेश महाजन, आलोक श्रीवास्तव,  उमेश भारद्वाज जी मौजूद रहे। इस प्याऊ का शुभारंभ करते हुए संस्था पदाधिकारी व सदस्यों ने शीतल जल ग्रहण कर स्वयं इसका जल ग्रहण किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!