शिवपुरी। शराब माफिया प्रानसिंह पुत्र दशरथ सिंह लोधी निवासी मनगुली थाना पिछोर जिला शिवपुरी व्दारा ग्राम नयागाँव चौराहा पर शासकीय जमीन पर कब्जा कर अवैध रुप से मकान का निर्माण कर आरोपी ने निवास स्थान बना रखा था जिसको आज को एसडीएम अनुभाग पिछोर जे.पी. गुप्ता, एसडीओपी महोदय अनुभाग पिछोर दीपक तोमर , जनपद पंचायत सीईओ पुष्पेन्द्र व्यास, थाना प्रभारी पिछोर गब्बर सिंह गुर्जर , उनि एच.एस. मीणा, उनि बी.एल. दोहरे, उनि जूली तोमर, थाना प्रभारी मायापुर हरिशंकर शर्मा, उनि मनोज सरयाम एवं उसके पुलिस स्टाफ के सहयोग से आरोपी प्रानसिंह लोधी के अवैध मकान के अतिक्रमण को नष्ट किया गया। उक्त माफिया काफी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है जिस पर थाना पिछोर पर 06 आबकारी अधिनियम के प्रकरण , 01 मारपीट का प्रकरण , 01 शासकीय कार्य मे बाधा पहुचाने का प्रकरण , 01 धारा 420 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध है व थाना मायापुर में एक मारपीट का प्रकरण एवं थाना बसई जिला दतिया में 04 आबकारी अधिनियम , 01 हत्या तथा 01 मारपीट का प्रकरण पंजीबद्ध है।

प्रशासन-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई शराब माफिया व हत्या के आरोपी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर किया नष्ट / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>





Be First to Comment