शिवपुरी। पुलिस लाइन शिवपुरी में रहने वाली नवविवाहिता की गुरुवार की सुबह संदिग्ध मौत हो गई है। सीने में सरिया घुसने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक रूबी (22) पत्नी दिनेश जाटव निवासी पुलिस लाइन शिवपुरी की गुरुवार को संदिग्ध मौत हो गई है। पति, छोटा भाई व सास जिला अस्पताल लेकर आए। अस्पताल में बताया कि सरकारी क्वाटर में पीछे की तरफ रूबी के सीने में सरिया घुसा था। आनन फानन में जिला अस्पताल शिवपुरी लेकर आए। बताया जा रहा है कि मृतिका की नवंबर 2021 में ही शादी हुई थी। मायके दतिया से भाई बुधवार को ही शिवपुरी छोड़कर गया था।






Be First to Comment