नगरपालिका व बिजली विभाग ने बना दिया है RTI को मजाक / Shivpuri News

शिवपुरी। भोला आइसक्रीम फैक्ट्री कमलागंज एबी रोड शिवपुरी में विगत लगभग 10-11 वर्षों से शहर के बीचोंबीच भीड़भाड़ वाले रिहायशी क्षेत्र में संचालित की जा रही है। उक्त फैक्ट्री की स्थापना व संचालन हेतु नगरपालिका व बिजली विभाग ने कोई वैध अनुमति प्रदान की है या नहीं। अनुमति संबंधित दस्तावेजों की सत्यापित प्रति प्राप्त करने के लिए एडवोकेट योगिता झा ने RTI नगरपालिका, उद्योग विभाग एवं बिजली विभागों के समक्ष लगाई थी नगरपालिका व बिजली विभाग ने 30 दिन की समयावधि बीत जाने के बाद भी संतुष्टिप्रद  जवाब नहीं दिया। एक ओर तो नगरपालिका कहती हैं व्यवसायिक अनुमति की जानकारी निजी जानकारी होने से प्रदान नहीं की जा सकती और दूसरी ओर संपत्ति कर के सन् 1997-98 से बकाया होने की जानकारी दे देती है। बिजली विभाग द्वारा भी व्यवसायिक विद्युत मीटर लगे होने की अनुमति संबंधी कोई जानकारी व दस्तावेज प्रदान नहीं किए गए।