Press "Enter" to skip to content

सैन समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 26 मई को / Shivpuri News

सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सैन समाज की बैठक संपन्न
शिवपुरी। सैन समाज द्वारा गुरूद्वारा के पास स्थित छुन्नू मुन्नू हनुमान जी के मंदिर पर सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के पदाधिकारियों द्वारा एक राय होकर सामूहिक विवाह सम्मेलन को 26 मई को स्थान- 72 बीड़ी वाले के गोदाम पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया तथा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से सामूहिक विवाह सम्मेलन का अध्यक्ष रमेश सैन (ठर्रा वाले) को मनोनीत किया। इस बैठक में सरवन सैन, सुरेश मड़ीखेड़ा, धनीराम सैन धन्नू, लालचंद सैन, राजू सैन टेशन वाले, ललित सैन, ब्रह्मानंद सैन, हजारीप्रसाद सैन, मातादीन सैन, मुन्नालाल सैन, नरेन्द्र सैन, सीताराम सैन, शिवदयाल सैन, महेन्द्र सैन, लालजी सैन, राजू सैन, मंगल सैन, गोविन्द सैन सहारा, भरत सैन, सुआलाल सैन, डब्बू सैन, राकेश सैन, कल्लू सैन, दिनेश सैन सहित समस्त समाजबंधु उपस्थित थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!