शिवपुरी। बदरवास नगर में एक युवक ने पांच दिन पहले किराए का कमरा खाली किया और बुधवार को दूसरे किराएदार के 5 साल के बच्चे को अगवा करके ले गया। पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार राज 5 वर्ष पुत्र रवि केवट निवासी वार्उ 1 श्रीराम कॉलोनी बदरवास को एक युवक बाइक पर बैठाकर ले गया। मां ज्योति केवट ने बदरवास थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बुधवार की शाम 5:30 बजे बबलू कुशवाह आया और बच्चे को बाइक पर बैठाकर ले गया। ज्योति के अनुसार वह गजराजसिंह धाकड़ के मकान में सात साल से किराए से रहती आ रही हैं एक महीने पहले बबलू कुशवाह भी कमरा किराए से लेकर रह रहा था। इस दौरान पंाच साल का बेआ राज भी उससे हिल—मिल गया। पांच दिन पहले ही बबलू ने कमरा खाली किया और 30 मार्च को आकर बच्चे को अगवा करके ले गया। बच्चे का एक दिन पहले ही जन्मदिन था। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment