शिवपुरी। एसपी राजेश चंदेल, एएसपी प्रवीण कुमार भूरिया, एसडीओपी पिछोर दीपक सिंह तोमर के निर्देशन में व टीआई पिछोर गब्बरसिंह गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस थाना पिछोर टीम ने एक शातिर बाइक चोर को मुखबिर की सूचना पर बिरौली गांव के हरदौल मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। शातिर बाइक चोर निवासी बिरौली को गिरफ्तार किया व उसके कब्जे से चार बाइक बरामद की। यह बाइक उसने टीकमगढ़ व ललितपुर से चोरी की थी जिन्हें उसने बेचने के लिए चुरा कर लाकर अपने कुआं के कमरे में छुपा कर रखी थी। बरामद बाइक में 1 -टीव्हीएस अपाचे MP07MV6882, 2-हीरो आई स्मार्ट UP94P5147, 3-हीरो एचएफ डीलक्स, 4-हौंडा शाईन हैं जिनकी कीमत करीब 2 लाख रुपये है ।
पुलिस थाना पिछोर टीम के उप निरीक्षक जूली तोमर, सहायक उप निरीक्षक चरन सिंह, आरक्षक गोरे जादौन, सैनिक राहुल भार्गव, राकेश परमार, सिरनाम लोधी आरक्षक चालक हरीश जाट की सराहनीय भूमिका रही।




