शिवपुरी। अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित एंबुलेंस सुविधा न होने से हार्ट अटैक के मरीज ग्वालियर पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ देते है। ऐसे में शहरवासियों की स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्ध कराने जब आईसीसीयू ऑन व्हील एंबुलेंस की चर्चा खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया से कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने की तो खेल मंत्री ने इस नेक प्रस्ताव को सराहा और फोर्स कंपनी के एग्जीक्युटिव डायरेक्टर सचिन देशमुख से बात कर इसे श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया सेंट्रल फॉर डेवलपमेंट की और से सहायता देने की बात कही।
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने बताया कि पिछले तीन महीने का आंकड़ा देखे तो 40-50 साल की आयु के युवाओं की मृत्यु सीवियर हार्ट अटैक की वजह से शिवपुरी में हुई है। ऐसे में जिले के पास कोई अत्याधुनिक उपकरण अर्थात लाइव सपोर्ट सिस्टम वाली एंबुलेंस नहीं है।
ऐसे में जब भी कभी इमरजेंसी में मरीज को ग्वालियर डॉक्टर को रैफर करना होता है तो उसे लाइव सपोर्ट सिस्टम नहीं मिल पाता और कई बार एंबुलेंस में ही मरीज की मृत्यु हो जाती है। इस परेशानी से बचने के लिए जब शिवपुरी विधायक और खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया से कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने चर्चा की तो उन्होंने इसे बेहतर प्रस्ताव बताया और इस संबंध में फोर्स कंपनी के पदाधिकारियों से बातचीत कर यह सुविधा शिवपुरी में उपलब्ध कराने मदद की।
तकरीबन 35 लाख की आएगी एंबुलेंस
रेडक्रास पदाधिकारी समीर गांधी ने बताया कि जिस एंबुलेंस को श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया सेंट्रल फोर डेवलपमेंट की और से खेल मंत्री उपलब्ध करा रही हैं। वह तकरीबन 35 लाख रुपए की आएगी। इसमें लाइफ सपोर्ट सिस्टम,ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटीलेटर जैसी सुविधाओं के साथ आर्टीफिशियल सपोर्ट सिस्टम की व्यवस्थाएं रहेंगी। जिसमें एक डॉक्टर और नर्स के साथ मरीज के अटेंडर की व्यवस्था रहेगी।






Be First to Comment