शिवपुरी। गोवर्धन थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम धोरिया में छोटे भाई ने बड़े भाई की जमीन कब्जाने के लिए उसकी मारपीट कर दी। मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई लेकिन उसके कुछ दिनों बाद दोबारा से मारपीट कर दी। इसके बाद फरियादी फिर थाने गए और शिकायत दर्ज करवाई लेकिन पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही जिस पर रामेश्वर धाकड़ परिजनों के साथ एसपी आफिस आया और आवेदन के माध्यम से अपनी फरियाद सुनाकर कार्रवाई की मांग की।
रामेश्वर धाकड़, सुग्रीव धाकड़ निवासी धोरिया थाना गोवर्धन ने एसपी को की शिकायत में बताया कि वह खेती-बाड़ी कर रहे अपना जीवन यापन करते हैं। 27 मार्च को सुग्रीव खेत पर पशुओं को चारा डाल कर घर जा रहा था तभी अचानक एक राय होकर रामनिवास धाकड़ व उसकी पत्नी बबीता धाकड़ आ गए और जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा करने लगे। और रामनिवास धाकड़ ने तथा उसकी पत्नी बबीता धाकड़ द्वारा गाली-गलौज की गई जब मैंने गाली गलौज करने से मना किया तो रामनिवास का लड़का अभिषेक धाकड़ आ गया और सभी ने मिलकर मेरे मारपीट कर दी।
मारपीट के कारण मैं बेहोश हो गया। मौके पर जमुना भाई और सतीश धाकड़ है उन्होंने मुझे बचाया। इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। यह कि आरोपी रामेश्वर धाकड़, सुग्रीव धाकड़ बस का लड़का सुग्रीव धाकड़ 28 मार्च को सुबह 7:00 बजे अपने खेत पर मवेशियों को चराने गए तो आरोपी रामनिवास धाकड़ आया तथा उसकी पत्नी बबीता धाकड़ बॉस का लड़का रामनिवास अभिषेक धाकड़ भी साथ में था सभी ने मिलकर सुग्रीव धाकड़ की फिर से मारपीट कर दी और सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसे 7 टांके आए। लड़ाई झगड़ा होते देख जब परिजन बचाने आए तो उनकी भी मारपीट कर दी और बोले कि थाने में शिकायत की तो जान से मार देंगे। घटना के बाद हम थाने गए और मामले में शिकायत दर्ज कराई लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक उक्त लोगों को पकड़ा नहीं गया है इसलिए मामले में कार्रवाई की जाए।






Be First to Comment