Press "Enter" to skip to content

सहकारी कर्मियों की अनिश्चिकालीन हड़ताल, बोले— मांगे नहीं मानी तो करेंगे मंत्री के आवास का घेराव / Shivpuri News

शिवपुरी। नियमित वेतन और नियमितीकरण जैसी मांगो को लेकर आज बुधवार से जिले के सहकारी कर्मचारियों की अनिश्चिकालीन कालीन हड़ताल शुरू हो गई है। हड़ताल के कारण राशन दुकानों से राशन, खाद का वितरण सहित समर्थन मूल्य पर दो दिन पहले शुरू हुई चना-मसूर की खरीदी सहित सहकारी बैंक की ऋण वसूली आदि कार्यो पर खासा असर रहेगा। सहकारिता कर्मचारी महासंघ ने बीते दिवस मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को देकर हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।

महासंघ के जिला अध्यक्ष महेंद्रसिंह कुशवाह ने बताया कि यह अनिश्चिकालीन हड़ताल प्रदेश व्यापी है। जिसमें जिले के सभी कर्मचारी शामिल होकर लंबित मांगो को पूरा करने के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करेंगे। जिले से बड़ी संख्या में कर्मचारी भोपाल जाकर मंत्री के आवास का घेराव करेंगे और नियमित वेतन और नियमितीकरण जैसी कई और मांगों को पूरा कराने की मांग की जाएगी। कर्मचारियों की मांग है कि कोरोनाकाल में राशन दुकानों से जो राशन का वितरण किया गया है उसका भी समायोजन किया जाए। लेकिन अब तक यह कार्य नहीं हो सका है। अनिश्चिकालीन हड़ताल में जिले भर के प्रभारी प्रबंधक, सहायक प्रबंधक, विक्रेता, चौकीदार, आपरेटर, समूह व उपभोक्ता भंडार के विक्रेताओं सहित विपणन संस्थाओं के कर्मचारी भी शामिल हैं।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!