Press "Enter" to skip to content

गर्भवती महिला की मौत, ससुराली बोले लगाई फांसी, मृतिका का भाई बोला बहन को नहीं आता था फंदा बनाना / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के ग्राम सहसराम में एक 22 वर्षीय गर्भवती महिला की फांसी लगाने के कारण मौत हो गई। मामले को लेकर मृ​तक महिला के ससुरालियों का कहना है कि उसने फांसी लगाई है जबकि मृतिका के भाई का कहना है कि उसे फंदा बनाना ही नहीं आता। सीधे तौर पर मृतिका के भाई ने ससुरालियों पर अपनी बहन की हत्या का आरोप लगाया हैं। पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

जानकारी के अनुसार राधिका शाक्य 22 वर्ष निवासी गौशाला की शादी नंदकिशोर निवासी सहसराम के साथ हुई थी। शादी के बाद महिला को बच्चा हुआ जो डेढ़ साल का है। इसके बाद वह दोबारा गर्भवती हुई और अपना चैकअप कराने 26 मार्च को शिवपुरी मायके आई हुई थी। चैकअप के बाद राधिका अपनी ससुराल चली गई। मृतिका के भाई अजय शाक्य का कहना है कि उसकी बहन की ससुराल से फोन आया कि राधिका को ब्लीडिंग हो रही है, जिस पर मैंने कहा कि उसे शिवपुरी ले आओ यहीं दिखा लेंगे। जब ससुरालीजन उसको शिवपुरी लेकर आए तो कहानी फांसी की निकली। मृतिका के भाई का कहना था उसकी बहन ऐसा कदम नहीं उठा सकती और न ही वह फांसी लगा सकती क्योंकि उसे फंदा बनाना ही नहीं आता था। मामले को लेकर पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!