पोहरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आने वलो ग्राम अतबई में रंजिश को लेकर बुधवार को एक अधेड़ की 9 लोगों ने पीट—पीट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल है। मृतक के भतीजे ने मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। मामले में पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार द्धारिका यादव 50 वर्ष निवासी इतबई अपनी बाइक से सेवाखेड़ी गया था। यहां से काम निपटा कर वापस अपने गांव लौट रहा था तभी रंजिश को लेकर गांव के ही 9 लोगों ने उस पर कुल्हाड़ी, फरसा और तलवार से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। आरोपियों ने द्वारिका यादव को जब बार किए जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। वहीं इस दौरान बीच-बचाब करने आए परिजनों पर आरोपियों ने बंदूक से फायर भी किया।
द्वारिका यादव के साथ हो रही मारपीट की सूचना मिलते ही मौके पर परिजन पहुंच गए मौके पर पहुंचे परिजनों ने जब बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने अपने घर की छत पर चढ़कर बंदूक से फायर झोंक दिया। पुलिस ने फरियादी कालीचरण यादव की रिपोर्ट पर से उग्र सिंह बिंद्रावन, रामेश्वर, उदय, मुन्नी, देवराज, विजय सिंह और उदय राज के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment