भदैयाकुंड के कैफेटेरिया होटल की किचन में निकला 8 फुट लंबा सांप / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के पर्यटक स्थल भदैयाकुड में आज एक 8 फुट लंबा सांप निकला। वह तो गनीमत रही कि लोगों ने उसे देख लिया नहीं तो हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार भदैयाकुंड में केफेटेरिया होटल की किचिन के अंदर एक 8 फुट लंबा सांप घुस गया। सांप को जाते हुए वहां के कर्मचारियों ने देख लिया और नेशनल पार्क की रेस्क्यू टीम को फोन कर बुलाया। सूचना पर रेस्क्यू टीम के सदस्य दाताराम, नरेंद्र ओझा मौके पर पहुंचे और बड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा।