पिछोर | पुलिस ने मंगलवार को टीकमगढ़ व ललितपुर से बाइक चोरी कर कुएं में छिपाने वाले एक ऐसे शातिर युवक को दबोच लिया है। मुखबिर की सूचना पर बिरौली गांव के हरदौल मंदिर के पास से एक युवक को दबोच लिया। उसके कब्जे से टीकमगढ़ व ललितपुर से चोरी की गई बाइक क्रमांक टीवीएस अपाचे एमपी 07 एमवी 6882 दूसरी हीरो आई स्मार्ट यूपी 94 पी 5147 तीसरी हीरो एचएफ डीलक्स, चौथी होंडा शाइन को बरामद किया है। पुलिस ने जब्त की बाइकों की कीमत 2 लाख रुपए बताई जा रही है।
टीकमगढ़-ललितपुर से बाइक चोरी कर कुएं में छिपाईं, 4 बाइक बरामद / Shivpuri News




