शिवपुरी। नन्हीं बाई पत्नी स्व. ईसाक मोहम्मद निवासी कृष्णपुरम कॉलोनी झांसी रोड शिवपुरी ने जनसुनवाई में की शिकायत में बताया कि उसके दामाद सलीन में धोखे से उसके मकान की रजिस्ट्री करवा ली गई है।
नन्हीं ने बता कि उसका एक मकान 15 वाई 30 वर्गफीट के रकवे में बना हुआ हैं उसका दामाद सलीम पुत्र छोटे खान मेरे पास आया और बोला कि तुम्हारा नामांतरण करवाना है मेरे साथ चलो। मैं पढ़ी लिखी नहीं हूं इसलिए दामाद ने नामांतरण के स्थान पर रजिस्ट्री करवा ली। इसलिए धोखाधड़ी से कराई गई रजिस्ट्री को निरस्त करवा दी जाए।






Be First to Comment