शिवपुरी। बैराड़ कस्बे से 21 साल की युवती लापता हो गई है। घर वालों ने लड़की की सगाई कर दी थी। पिता को मंगेतर पर संदेह है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। फरियादी कल्ला पुत्र अंता रजक निवासी ग्राम बैचाई हाल पाल धर्मशाला कालागढ़ बैराड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी लड़की पूनम रजक (21) की सगाई सिरसौद गांव के नितिन रजक से कर दी थी। 27 मार्च की रात 8 बजे लड़की घर से बाजार की कहकर निकली और फिर वापस घर नहीं लौटी। नाते-रिश्तेदारी में तलाश किया तो कहीं भी पता नहीं चला। कल्ला को अपनी बेटी के गायब होने पर नितिन रजक पर संदेह है।
सगाई के बाद युवती लापता, पिता ने मंगेतर पर जताया संदेह / Shivpuri News




