शिवपुरी। शिवपुरी न्यायालय जेएमएफसी करैरा ने जबरन शादी की जिद कर युवती व उसकी मां की मारपीट करने वाले मनचले आशिक आरोपी सुभाष जाटव एक साल का कठिन कारावास और एक हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। मामले में शासन की ओर से पैरवी एडीपीओ सोनल गुप्ता ने की। अभियोजन के अनुसार 29 नवंबर 2021 की रात 11 बजे पीड़िता अपनी मां व दो मौसियों के संग खाना खाकर लेटी थी। आरोपी सुभाष जाटव आया और लात मारकर घर का दरवाजा तोड़ दिया। घर के अंदर घुस आया और बुरी नीयत से हाथ पकड़ लिया। कहने लगा की तुमसे शादी करनी हे। शादी करने से मना किया तो लात घूसों से पीटा जिससे दाहिने हाथ के कंधे, बाजू व पैर की उंगली में चोट आ गई। बचाने आई मां को भी लात घूसों से पीटा, तब मौसियों ने बी बचाव किया। आरोपी सुबह तक उनके घर बैठा रहा। आरोपी धमकी देता रहा कि शादी करेगा तो उसी से, नहीं तो पूरे घर को जलाकर जान से मार देगा। आरोपी जाते वक्त कह रहा था कि उसके घर नहीं आई तो रास्ते में कभी भी कोई गलत काम कर सकता है। करैरा थाना पुलिस ने आरोपी सुभाष जाटव के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना के बाद न्यायालय में चालान पेश किया। न्यायालय ने साक्ष्य व बयानों के आधार पर आरोपी को दोषी पाते हुए एक साल का सश्रम कारावास और एक हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।

शादी की जिद कर युवती और उसकी मां काे लात-घूसों से पीटा, मनचले को 1 साल की जेल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>





Be First to Comment