मवेशी चराते समय पालतू भैंसे ने युवक में मारा सींग, मौत / Shivpuri News

शिवपुरी। बम्हारी थाना क्षेत्र के झोंपड़ी गांव में मवेशी चराने गए युवक में उसके ही मवेशी ने सींग मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महेंद्र 35 वर्ष पुत्र प्रहलादसिंह गुर्जर निवासी ग्राम झोंपड़ी रविवार को दोपहर में जंगल में मवेशियों को चरा रहा था तभी एक मवेशी ने उस पर हमला बोल दिया और पेट में ​सींग मार दिया। सींग लगने से महेंद्र बुरी तरह जख्मी हो गया और उसकी मौत हो गई।