Press "Enter" to skip to content

शिक्षक ने जादू से रूपए डबल करने का लालच देकर ऐंठे लाखों, नहीं लौटाए तो गुस्से में चला दी गोली / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी के बामोरकला थाना क्षेत्र में एक शिक्षक और उसकी पत्नी को उस समय बंधक बना कर फायर झोंक दिया था जब दंपति खुरई से खनियाधाना कार में सवार होकर जा रहे थे। अचानक एक स्कॉर्पियो में सवाल 4 बदमाशों ने दंपति की कार रोक ली, दंपति के कार चालक को स्कॉर्पियो में बंधक बना लिया था अन्य दो बदमाश दंपति की कार में सवार होकर बामोरकला की ओर बढ़ गए थे। इस दौरान शिक्षक की पत्नी ने शोर मचाना शुरू कर दिया था। जिससे आरोपियों ने दंपति पर कट्टे से फायर कर मौके से फरार हो गए थे। गोली के छर्रे शिक्षक और उसकी पत्नी को लगे थे। उपचार के लिए शिक्षक और उसकी पत्नी को शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 

जादू से पैसों को डबल करने के एवज में लाखों वसूले

 

जानकारी के अनुसार शिक्षक मनोज जैन ने केशव प्रताप निवासी सतना, अजय द्विवेदी सतना, धमेंद्र चौहान निवासी इंदौर, रोहित बरनेले निवासी उज्जैन से लाखों रुपए पैसों को डबल करने के नाम पर ऐंठ लिए थे। काला जादू या सिद्धि के नाम पर शिक्षक आरोपियों से लाखों रुपए ऐंठ चुका था। आरोपी लगातार शिक्षक अतुल जैन पर पैसे डबल करने का दबाव बना रहे थे। जब शिक्षक द्वारा पैसे डबल करके नहीं लौटाए तो आरोपियों ने शिक्षक को धमकाना शुरू कर दिया और मूल राशि लौटाने का प्रयास किया जाने लगा परन्तु इसके बावजूद शिक्षक ने पैसे नहीं लौटाए। विते रोज चारों आरोपी शिक्षक अतुल जैन की तलाश में आए हुए थे। जहां आरोपियों ने शिक्षक और शिक्षक की पत्नी को बंदी बना लिया। इस दौरान दंपति पर बदमाशों ने गोली चलादि और मौके से फरार हो गए। एसपी राजेश सिंह चंदेल द्वारा भी मामले में पैसों के लेनदेन की बात कही है।

 

इनका है कहना

 

पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल का कहना है कि शिक्षक और उसकी पत्नी के साथ घटना को अंजाम देने वाले चारों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुराने पैसों के लेनदेन की बात निकलकर सामने आई है। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!