Press "Enter" to skip to content

अस्पताल से गायब हुआ घायल, प्रबंधन को नहीं लगी खबर, घायल की मां पहुंची एसपी आफिस / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती नरेश पुत्र मुन्ना जाटव अचानक जिला अस्पताल से गायब हो गया। नरेश जाटव की जिला अस्पताल में भर्ती होने की सूचना परिजनों को नहीं थी। दरसअल आज नरेश जाटव की मां और उसका भाई मनीष जाटव को पुलिस अधीक्षक कार्यालय अपनी फरियाद लेकर पहुंचे, जहां लापता नरेश की मां ने बताया कि 24 मार्च को उसके बेटे नरेश को चंदू आदिवासी अपने साथ गोपालपुर से शिवपुरी की ओर कहकर ले गया था। नरेश के भाई मनीष ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सुभाष पुरा थाना अंतर्गत फोरलेन हाइवे पर दोनों की मोटरसाइकिल गाय को बचाने के फेर में हादसे का शिकार हो गई थी। दोनों को सतन बाड़ा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहां से नरेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 

मनीष जाटव ने बताया कि उसके भाई के साथ हुई दुर्घटना की ख़बर उन्हें दूसरे दिन लगी, जब वह जिला अस्पताल पहुंचा तो उसका भाई अस्पताल में नहीं मिला, नर्स ने मनीष को बताया था कि 24 मार्च की रात दो बजे तक मनीष पलंग पर लेटा हुआ था बाद में नहीं दिखा। मनीष का कहना है कि उसका भाई नरेश अस्पताल से लापता हुआ, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने उसे तलाश करने में सहयोग तक नहीं किया। मनीष ने अपने भाई नरेश की गुमशुदगी की शिकायत अस्पताल चौकी सहित सिटी कोतवाली में करानी चाही, लेकिन उसकी वहां उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद मनीष सोमवार पुलिस अधीक्षक के पास अपने भाई की तलाशी की फरियाद लेकर पहुंचा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!