भाजपा किसान मोर्चा का होली मिलन समारोह आयोजित
शिवपुरी। भाजपा किसान मोर्चा का होली मिलन समारोह आज भाजपा कार्यालय शिवपुरी पर आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गुरूप्रीतसिंह चीमा द्धारा आयोजित किया गया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रणवीरसिंह रावत प्रदेश महामंत्री भाजपा, अध्यक्षता राजू बाथम जिला अध्यक्ष बीजेपी व विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेंद्र गुर्जर संभाग प्रदेश व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा मौजूद थे।
किसान मोर्चा उपाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि जब 24 महीने पहले भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई इससे पहले 6 लाख हैक्टेयर में सिंचाई होती थी आज की तारीख में पूरे मप्र के हैक्टेयर में 43 हजार हैक्टेयर में सिंचाई का रकवा प्राप्त हो चुका है। फसलों के उपार्जन के लिए शिवराजसिंह चौहान सरकार ने 75 हजार करोड़ रूपए किसानों के खातों में डाले हैं। कांग्रेस की सरकार ने सिर्फ किसानों को धोखा दिया है। कांग्रेस ने 2019-20 की फसल बीमा का प्रीमियम जमा नहीं किया, इस सरकार ने सत्ताे में आने पर पुराने 2200 करोड् जमा किया है अब तक फसल बीमा योजना के 2 साल में 17 हजार 6 करोड रूपए किसानों के खातों में डाले गए हैं। इसके अलावा अतिवृष्टि का 3.5 हजार करोड रूपए आरबीसी 6/4 के तहत किसानों को दिया है। कृषि क्षेत्र में 15 हजार करोड बिजली सब्सीतडीदी गई है। 29 हजार करोड क्रेज शून्यर फीसदी पर दिया गया है, 79 लाख किसानों को 16 हजार करोड किसान सम्माीननिधि के दिए गए है। बीते दो सालों में किसानके खाते में 1.72 लाख करोड़ रूपए डाले गए हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री रणवीरसिंह रावत ने कहा कि आज किसान मोर्चा का होली मिलन समारोह है। होली का पर्व अहंकार को दूर करने वाला होता है। इस त्यौहार पर आपसी प्रेम व भाई चारा बढ़ता है। रावत ने कहा कि पद बड़ा नहीं होता, हमें जो लक्ष्य या जिम्मेदारी मिलती है उसे अवसर में बदलने की ललत होनी चाहिए। कांग्रेस के शासनकाल में किसान परेशान था न सड़क थी, न बिजली थी और न पानी की कोई व्यवस्था थी। इसके बाद भाजपा की सरकार आई उन्होंने किसानों के हितों के लिए अनेक योजनाएं चलाई जिससे आज हमारे प्रदेश का किसान समृद्ध हुआ है। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत प्रत्येक गांव को पक्की सड़कों से जोड़ा गया जिससे किसान अपनी फसलों को आसानी से ले जा सके। आज भाजपा सरकार किसानों के लिए अनेक हितैषी योजनाएं चला रही है।
जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी के प्रति पूर्णत: समर्पित है। उसे जो जिम्मेदारी दी जाती है उसे वह निभाता है। इसलिए कार्यकर्ताओं की वजह से ही चार राज्यों में भाजपा की सरकार आई है।
महामंत्री सोनू बिरथरे ने कहा कि जो कार्यकर्ता भाजपा के लिए कार्य करता है वही पार्टी का सच्चा कार्यकर्ता है। गुरूप्रीतसिंह चीमा भी ऐसे ही कार्यकर्ता है उन्होंने कभी भी पद नहीं चाहा और पार्टी के काम के लिए वह अग्रसर रहे। उन्हें जो भी कार्य दिया वह पूर्ण जिम्मेदारी के साथ और समय से पहले किया। इसी का परिणाम है कि समर्पण निधि का जो टारगेट गुरूप्रीतसिंह को दिया गया वह केवल 7 दिनों के अंदर ही पूरा कर दिया गया इसके बाद दूसरा टारगेट भी समय सीमा से पहले कर दिया गया।
कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने कहा कि अब पार्टी की जिम्मेदारी युवा कार्यकर्ताओं के हाथों में है। चुने गए कार्यकारिणी, मंडल व जिला सदस्य के हाथों में ही आने वाली सरकार की जिम्मेदारी होगी। इसलिए हम सबको साथ मिलकर काम करता होगा और आने वाले चुनावों में भाजपा का झंडा फहराना है।
उपाध्यक्ष मप्र राज्य सहकारी अनु. जाति विकास निगम रमेश खटीक ने कहा कि जिस तरह रणवीरसिंह रावत, सोनू बिरथरे ने किसान मोर्चा को आगे बढ़ाया उसे अलग ही पहचान दिलाई इसी तरह हम सबको कार्य करना है और जिले का नाम रोशन करना है। कैबिनेट मंत्री जसवंत जाटव ने कहा कि आने वाले चुनाव में कार्यकर्ताओं के सहयोग से शिवपुरी की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा अपना परचम फहराएगी।
किसान मोर्चा अध्यक्ष गुरूप्रीतसिंह चीमा ने कहा कि उन्हें पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका वह निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी के साथ करेंगे और पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे व किसानों के हित के लिए हमेशा आगे रहेंगे।
मंच पर ये रहे मौजूद
मंच पर अतिथियों के साथ पूर्व विधायक माखनलाल राठौर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर रघुवंशी, विजय शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, भरत धाकड़, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश शर्मा, उपाध्यक्ष नबावसिंह कुशवाह, मंजुला जैन, हेमंत ओझा, मंत्री जयप्रकाश सोनी, हरिओम रघुवंशी, मुकेश चौहान, कैलाश कुशवाह, अवतार गुर्जर, वरिष्ठ भजापा नेता जंडेलसिंह गुर्जर, कोषाध्यक्ष सक्षम जैन, जिला मंत्री सरोज धाकड़, कार्यालय मंत्री अमित भार्गव, मनोज शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यख नवनीत सेन, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष इकबाल खान, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष वीरसिंह सगर, महिला मोर्चा अध्यख सीमा शिवहरे, मंडल अध्यख शिखर धाकड़, विक्की मंगल, रवि रावत, कौशल किशोर शर्मा मौजूद थे।






Be First to Comment