कोलारस में पकड़े आधा दर्जन जुआरी, 56 हजार जब्त / Shivpuri News

शिवपुरी। कोलारस पुलिस ने जुआरियों पर कार्रवाई कर जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को 27 मार्च को रात के समय सूचना मिली कि राम दाल मील के पास कुछ लोग हार—जीत का दाव लगा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी जहां जुआरी जुआ खेल रहे थे। पुलिस को आता देख जुआरियों ने भागने का प्रयास किया लेकिन घेराबंदी कर जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए जुआरियों में नरेंद्र पुत्र राजमल सिंघल 40 वर्ष निवासी एबी रोड कोलारस, सोनू पुत्र प्रकाश जैन 30 वर्ष निवासी सदर बाजार कोलारस, रूपेश पुत्र सुरेंद्र जैन 37 वर्ष निवासी बैंक आफ इंडिया के पास निवासी मानीपुरा कोलारस, सचिन पुत्र गोपाल वेश्य 28 वर्ष निवासी चौधरी मोहल्ला कोलारस शामिल है। पकड़े गए जुआरियों के पास से ताश की गड्डी व 56 हजार रूपए नकद जब्त किए।