शिवपुरी। खबर शिवपुरी के जिला अस्पताल से हैं यह हम आपको बता दें कि भूसा भरने जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसके कारण ट्रैक्टर पर सवार 6 लोगों में से एक की मौत हो गई बाकी 5 लोग गंभीर घायल अवस्था में भर्ती कराए गए हैं.
जानकारी के अनुसार ग्राम करावदा निवासी 6 लोग ट्रैक्टर पर सवार होकर भूसा भरने के लिए ग्राम ठर्री जा रहे थे तभी अचानक ग्राम थाटी के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया जिससे 1 व्यक्ति की मृत्यु हो गई बाकी पांच लोग गंभीर घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराए गए हैं। बताना होगा कि धीरू पिता रामहेत 27 साल ट्रैक्टर चला रहा था तभी ग्राम थाटी के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे सुखदेव जाटव पिता राजाराम निवासी कराबदा की मौत हो गई। वहीं 5 लोग गंभीर घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराए गए हैं। पुलिस को मामले की जानकारी लगते ही सिरसोद थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची जहां उन्होंने सभी घायलों की जानकारी ली।






Be First to Comment