Press "Enter" to skip to content

कन्या स्कूल के शिक्षक ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग से की छेड़छाड़, सस्पेंड होकर जेल पहुंचा / Shivpuri News

शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र में आने वाली मगरौनी चौकी में एक शासकीय शिक्षक द्वारा पड़ोस में रहने वाली नाबालिग से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित शिक्षक को पकड़कर जेल भेज दिया है। वहीं शिक्षा विभाग ने उसे निलंबित कर दिया है। शिक्षक द्वारा नाबालिग से छेड़छाड़ का यह मामला भोपाल तक पहुंच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मगरौनी में शासकीय कन्या हासे स्कूल में प्रयोगशाला सहायक के पद पर पदस्थ दिनेश चौधरी पर उसके घर के पड़ोस में रहने वाली नाबलिग ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। नाबलिग की उम्र महज 5 साल है। शुक्रवार को दिनेश चौधरी घर पर अकेला था। जब बच्ची घर के बाहर खेल रही थी तो वह उसे अपने घर में ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। बच्ची यह बात अपनी मां को बताई तो बच्ची के स्वजन ने चौकी में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने उस पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामल दर्ज किया है। एसपी राजेश सिंह चंदेल के अनुसार आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पहले भी कर चुका है ऐसी हरकतें

शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों की मानें तो आरोपित दिनेश चौधरी पर करीब दो साल पहले भी छेड़छाड़ के आरोप लग चुके हैं। स्कूल की ही एक 11वीं कक्षा की छात्रा ने उस पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। तब लेदेकर मामले को रफादफा कर दिया गया था। अब एक बार फिर दिनेश चौधरी पर गंभीर आरोप लगा है।

घर को जमींदोज करने की चर्चा

आरोपित के घर पर प्रशासन का बुलडोजर चल सकता है क्योंकि भोपाल तक यह मामला पहुंच चुका है। पुलिस से जुड़े सूत्रों की मानें तो फिलहाल यह देखा जा रहा है कि इसका मकान वैध है या नहीं। बताया जाता है दिनेश चौधरी मूलत भिंड का रहने वाला है। वह 2006 से मगरौनी में रह रहा है और निजामपुर में उसने अपना घर बनाया हुआ है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!