Press "Enter" to skip to content

आशा पर्यवेक्षकों की व्यवहारिक परीक्षा आयोजित / Shivpuri News

शिवपुरी। प्रदेश में समस्त आशा कार्यकर्ता एवं आशा पर्यवेक्षक के प्रमाणीकरण हेतु एनएचएसआरसी दिल्ली द्वारा एनआईओएस संस्था ग्राम भारती महिला मंडल का चयन प्रमाणीकरण हेतु किया गया। जिले की समस्त आशा पर्यवेक्षक का तीन दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण उपरांत आज दिनांक 27 मार्च को ग्राम भारती महिला मंडल आशा प्रशिक्षण केंद्र शिवपुरी में 30 आशा पर्यवेक्षकों की व्यावहारिक परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए एनआईओएस भोपाल द्वारा विनय शर्मा राज्य आशा प्रशिक्षक दीपिका लांबा जिला आशा प्रशिक्षक द्वारा परीक्षा आयोजित की गई। आशा पर्यवेक्षक से गर्भवती महिला के गर्भ की जांच मलेरिया की जांच बच्चों का वजन तापमान बच्चों को कंबल में लपेट ना आदि कौशल का प्रैक्टिकल करवाया गया जिसकी मॉनिटरिंग आज दिनांक को एनआईओएस भोपाल से रीजनल डायरेक्टर अनिल कुमार जी द्वारा ग्राम भारती महिला मंडल के आशा प्रशिक्षण केंद्र में औचक निरीक्षण कर आशा सुपरवाइजर के प्रैक्टिकल एग्जाम की मॉनिटरिंग की गई एवं आशा सुपरवाइजर से उनके कार्य के संबंध में बातचीत की गई और दिनांक 3 अप्रैल को आशा पर्यवेक्षक के सैद्धांतिक परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर शेर सिंह रावत डीसीएम श्रीमती हेमलता शर्मा जिला आशा प्रशिक्षक दीपक लांबा लखन चंदेल एवं ग्राम भारती महिला मंडल की टीम उपस्थित रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!