Press "Enter" to skip to content

ससुराल से लौट रहे शिक्षक व उसकी पत्नी की मारी गोली / Shivpuri News

शिवपुरी। चंदेरी सीमा में सिंहपुर घाटी पर बदमाशों ने शिक्षक की कार के आगे अपनी कार लगाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं बदमाशों ने गोली से फायर भी किया जिससे शिक्षक व उसकी पत्नी घायल हो गए। गोली लगने से घायल शिक्षक व उनकी पत्नी का पहले बामौरकला में प्राथमिक उपचार किया गया इसके लिए जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

 

शिक्षक‎ मनोज कुमार जैन (58) निवासी ‎ ‎ खनियाधाना अपनी पत्नी‎ स्वर्णलता जैन (53) अपनी‎ ससुराल खुरई से लौट रहे थे।‎ गाड़ी ड्राइवर चला रहा था, तभी‎ चंदेरी थाने की सीमा में सिंहपुर‎ घाटी पर स्कॉर्पियो सवार आए‎ और आगे गाड़ी अड़ा दी। बदमाश‎ उतरे और कार से ड्राइवर को‎ उतारकर अपने संग बिठा लिया, जबकि एक बदमाश शिक्षक की‎ कार चलाने लगा। जैसे ही‎ बामौरकलां के नजदीक आए तो‎ शिक्षक ने हिम्मत जुटाई और‎ स्टेयरिंग पकड़कर चिल्लाने लगे।‎ बदमाशों ने गाड़ी रोकी और‎ शिक्षक मनोज जैन को जांघ और‎ पत्नी स्वर्णलता जैन को पीछे‎ कमर से नीचे गोली मार दी। गोली‎ लगने से खून बहने लगा। बदमाश‎ अपने संग स्वर्णलता से गहने‎ लूटकर भाग गए। घटना रात‎ करीब 8:45 बजे की बताई जा‎ रही है। बामौरकलां अस्पताल में‎ प्राथमिक इलाज के बाद दोनों‎ घायलों को जिला अस्पताल रेफर‎ कर दिया है।‎

 

संदिग्ध स्कॉर्पियो सहित चार लोगों को किया राउंडअप

पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के अनुसार घटना के बाद चेकिंग पॉइंट लगाकर शिक्षक के बताए गए हुलिए के चार लोगों को वाहन सहित पुलिस ने पकड़ा है। उक्त चार लोगों से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। संभवत यही चार लोगों ने शिक्षक और उसकी पत्नी के साथ वारदात को अंजाम दिया होगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!