Press "Enter" to skip to content

शहर में अब चार स्थानों पर और लगेंगे वाटर कूलर / Shivpuri News

– सामाजिक संस्थाओं की पहल
– गर्मी में लोगों को मिलेगा ठंडा पानी

शिवपुरी। शिवपुरी में गर्मी के दौर में ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति की पहल पर चार नए स्थानों पर और वाटर कूलर लगेंगे। पिछले साल ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति की पहल पर 12 स्थानों पर विभिन्न सामाजिक संस्था और समाजसेवियों की मदद से यह वाटर कूलर लगाए गए थे लेकिन अब इनकी संख्या में इस साल और इजाफा हो रहा है। चार नए स्थानों पर और वाटर कूलर लगने के बाद अब इनकी संख्या 15 हो जाएगी।

रविवार को ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति के संयोजक और क्षत्रिय महासभा शिवपुरी के अध्यक्ष एसकेएस चौहान की पहल पर मंगलम संस्था पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि व समाजसेवियों की इस संबंध में बैठक बुलाई गई। इस बैठक में चर्चा के दौरान शहर में चार नए वाटर कूलर लगाने और विगत वर्ष के वाटर कूलरों की सर्विस कराकर एक अप्रैल से चालू करने की सहमति बनी। एसकेएस चौहान ने बताया कि बैठक के दौरान नए वाटर कूलर में प्रथम टेकरी गली में रमेश चंद्र अग्रवाल बदरवास की ओर से अपने स्वर्गीय पिताश्री की स्मृति में और दूसरा गुरुद्वारा चौक के पास पीसी ज्वेलर्स के मालिक संकेत गोयल द्वारा तीसरा वाटर कूलर महाराणा प्रताप चौक पर अभिजीत सिंह सेंगर द्वारा अपने स्वर्गीय पिता श्री विनोद सेंगर की स्मृति में एवं चौथा वाटर कूलर समाजसेवी अनिल खटीक द्वारा मुक्तिधाम पर लगाया जाएगा। इससे पहले अनिल खटीक पूर्व में ग्वालियर बायपास पर एक कूलर लगवा चुके हैं।

बैठक में रमेश चन्द्र अग्रवाल बदरवास, संकेत गोयल, पीसी ज्वेलर्स, महेश गोयल अग्रवाल महासभा, अनिल खटीक, ग्रामीण बैंक के राजीव श्रीवास्तव, कपिल गुप्ता, नीरज अग्रवाल, लॉयन्स के हेमंत नागपाल, पौरुष मित्तल, शैलेन्द्र गर्ग, सुशील गोयल, भारत विकास परिषद के दीपक सिंघल, सुरेश बंसल, मंगलम के दीपक गोयल, अभिजीत सिंह सेंगर, राजकुमार रघुवंशी, मंगलम की ओर से डॉ अजय खेमरिया, अशोक कोचेटा, रंजीत गुप्ता उपस्थित रहे। शहर में स्थापित किए गए इन सभी वाटर कूलरों में पानी भरने की व्यवस्था कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी की ओर से की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!