शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले जिला अस्पताल के प्रसूता वार्ड एक चोर दिन—दहाड़े 10 हजार का मोबाइल चुराकर ले गया। यह पहली बार नहीं है कि अस्पताल से मोबाइल चोरी की घटना हुई हो इससे भी पहले भी कई बार चोर मरीज या फिर उनके अटेंडरों के मोबाइल चोरी कर ले गए। उनकी यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई लेकिन इसके बाद भी वह पकड़े नहीं गए। वहीं अस्पताल प्रबंधन भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
जानकारी के अनुसार दीपा गहुमात निवासी कर्नाटका हाल निवासी खेड़ापति कॉलोनी जिसका भाई ITBP में पदस्थ है जिसकी पत्नी को 2 दिन पूर्व ही डिलेवरी हुई है। दीपा आज अपनी भाभी को देखने जिला चिकित्सालय आयी हुई थी तभी 12 बजे के आस पास भाभी बच्चे को ढूध पीला रही थी तभी उनके सामने चोर दीपा का मोबाइल लेकर फुर्र हो गया, जब भाभी ने देखा कि दीपा का मोबाइल नहीं है तो तुरंत ही उन्हें चोर का ख्याल आया, जिसको देखने वह नीचे तक आयी परन्तु तब तक चोर रफ़्फ़ु चक्कर हो गया, जिसकी शिकायत फरियादी दे कोतवाली में दर्ज कराई है।






Be First to Comment