शिवपुरी। जिले कोलारस थाना क्षेत्र की लुकवासा चौकी अंतर्गत देहरदा चौराहे पर एक अज्ञात युवक का शव राहगीरों ने देखा। शव की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। चौराहे पर पड़े शव की सूचना लुकवासा पुलिस की चौकी दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव के कब्ज़े में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए कोलारस भेज जांच शुरू कर दी है। मृतक के पास सल्फास की शीशी पड़ी हुई मिली जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उसने सल्फास खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली हो।
मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है मृतक युवक की उमर 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। लुकवासा चौकी पुलिस इस बात की पड़ताल में जुटी हुई है कि मृतक किस जगह का रहने वाला है इसके लिए पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।
लुकवासा चौकी प्रभारी योगेंद्र सेंगर के अनुसार सूचना मिली थी कि देहरदा चौराहे पर शव पड़ा है मौके से शव को बरामद कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक युवक की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।






Be First to Comment