शिवपुरी। शिवपुरी जिले की जनपद खनियांधाना में जनपद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए वोटिंग हुई। जिसमें अध्यक्ष की सीट कांग्रेस ने हथिया ली। यहां कांग्रेस की अनीता लोधी ने 16 मत प्राप्त किए वहीं भाजपा की ओर से प्रत्याशी बने अजय प्रताप को 9 मत मिले। इस तरह अनीता लोधी ने 7 मतों अजय प्रताप को मात देकर अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया।
खनियाधाना जनपद की अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कब्जा जमाने के लिए भाजपा सहित कांग्रेस ने अपनी ताकत झोंक रखी थी, जिसमें कांग्रेस से पिछोर विधायक केपी सिंह कक्काजी ने ऐसे प्रत्याशी के नाम पर सहमति जताई, जिसके पास अपने कई जनपद सदस्य थे। इसी की बदौलत खनियाधाना जनपद पंचायत अध्यक्ष की सीट सत्ताधारी दल के खेमे से खींचने में कांग्रेस कामयाब रही।






Be First to Comment